आगरा: मोहब्बत की निशानी ताजमहल में आज विश्व भर की सुंदर हसीनों का मेला लगा था। एक ओर ताजमहल का संगमरमरी हुस्न तो दूसरी ओर दुनिया के विभिन्न देशाें की सुंदरियां। ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक एक बार को तो भ्रमित ही हो गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि शाहजहां के ख्वाब की तामीर ताजमहल को देखें या दुनिया भर से पहुंची खूबसूरत बालाओं को।
दरअसल बुधवार को ताजमहल के दीदार के साथ फोटोशूट के लिए विभिन्न देशाें की सुपर मॉडल पहुंची थी। सभी सुंदरियां मिस सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड कॉन्टेस्ट की प्रतिभागी थी जो मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आई थी।

सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता में भाग लेने वाली यह सभी सुंदरियां दोपहर के बाद ताजमहल पहुँची थी। सफेद संगमरमरी ताजमहल को देखकर सभी देशों की सुंदरियां काफी उत्साहित नजर आई। उन्होंने ताजमहल को करीबी से देखा, साथ ही गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास की जानकारी ली। ताजमहल की वास्तुकला व नक्कासी को देख सभी मंत्रमुग्ध नजर आई।
नमस्ते पोज में कराया फोटो सेशन
ताजमहल के दीदार के इन पलों को यादगार बनाने के लिए इन विश्व सुंदरियों ने ताजमहल में विभिन्न मुद्राओं में फोटो सेशन कराया। ताजमहल के साये में भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर सभी ने नमस्ते पोज में फोटो खिंचवाया और अपने विचार भी व्यक्त किये।
- ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले— “ये परिसर महाराजाओं की नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की सोच का आधार हैं” - February 13, 2026
- ‘सेवा तीर्थ’ नामकरण पर संजय सिंह का तीखा प्रहार— अगली बार लोग नारियल और अगरबत्ती लेकर आएंगे… - February 13, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सदन में उठाई आगरा की मांग— ‘यमुना पर बैराज और शहर में चाहिए इंटरनेशनल स्टेडियम’ - February 13, 2026