आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसौम्य सागर ससंघ के मंगल सानिध्य एवं पदमप्रभु जिनालय ट्रस्ट के तत्वावधान में अवधपुरी स्थित श्री पदमप्रभु जिनालय में श्री पदमप्रभु जिनबिंब स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया। 19 फरवरी से शुरु हुए दो दिवसीय महोत्सव का समापन श्री पदमप्रभु विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ।
महोत्सव के अंतिम दिन भक्तों ने केसरिया वस्त्र धारण कर उपाध्यायश्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण से श्री पदमप्रभु भगवान की प्रतिमा का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। पंडित श्री ऋषभ जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में महोत्सव के सभी पात्रों ने अष्ट द्रव्यों के साथ प्रभु के समक्ष माण्डलें पर अर्घ्य अर्पित कर श्री पदमप्रभु विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं।
इसके बाद विश्वशांति के लिए हवन पूजन किया गया।उपस्थित सभी ने सामूहिक रुप से मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां देते हुए विश्व कल्याण की प्रार्थना की। विधान में मौजूद सभी महिलाओं ने विशाल जैन एंड पार्टी के मधुर भजनों पर हाथों में चंबर लेकर श्री पदमप्रभु भगवान की भक्ति का आनंद लिया। विधान के मध्य में भक्तों को उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज की मंगल वाणी सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
महोत्सव के समापन पर आयोजन समिति ने सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी ससंघ का दोपहर तीन बजे अवधपुरी से मंगल विहार देवनगर जैन मंदिर के लिए हुआ। जहां 21 फरवरी को उपाध्यायश्री के सानिध्य में नवीन विहसंत भवन का भूमि शिलान्यास समारोह किया जाएगा।
इस अवसर पर इंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन, ओमप्रकाश जैन, विवेक जैन, अजय जैन, अजय जैन(मास्टर), राकेश जैन, जितेंद्र जैन, जय कुमार जैन, प्रवीन जैन, नरेंद्र जैन,रवि जैन, पीयूष जैन, शुभम जैन, रजत जैन, रश्मि जैन, करुणा जैन, कविता जैन, रिकी जैन, सीमा जैन, शालू जैन, वंदना जैन, बीना जैन, हेमलता जैन सहित जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026