लखनऊ: मौसम का मिजाज धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी जा रही है,जिससे सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाले दिनों में शुष्क मौसम के कारण तापमान में हल्की गिरावट बनी रह सकती है,जिससे ठंड धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। यह मौसम किसानों और अन्य कामकाजी लोगों के लिए अनुकूल माना जा सकता है, हालांकि सुबह के समय यात्रा करने वालों को धुंध और कोहरे के कारण सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया है कि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ-साथ सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध और कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि चार नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी भी दी है। इन दिनों में सतही दृश्यता 50 से 500 मीटर तक गिरने की संभावना है,जिससे परिवहन और यात्रा में बाधा आ सकती है.
- यूपी में भारी बारिश का दौर जारी: राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा प्रशासन, नेपाल से सटे जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश - September 26, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, सियासी अटकलें और कयासों का बाजार गर्म - September 26, 2026
- आगरा के अछनेरा में 42 वर्षीय साधु धर्मवीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, जमीन के लालच में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या - September 26, 2026