aaj ka panchang

बुधवार, 22 सितम्बर 2021: पंचांग, दिशाशूल, राहुकाल, व्रत, त्योहार, देश-विदेश का इतिहास, आज पितृ पक्ष द्वितीया

Horoscope INTERNATIONAL NATIONAL PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE

हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान गणेश आपके सारे संकट दूर करें- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः, निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। 

आज का ज्ञान

अपनापन तो हर कोई दिखाता है पर अपना कौन है यह वक्त बताता है।

पञ्चाङ्ग

तिथि                        • द्वितीया ( पूर्ण रात्रि)

मास                         • आश्विन कृष्ण पक्ष

व्रत/पर्व/उत्सव         • श्री गणेश जी

                               • द्वितीया श्राद्ध

सूर्योदय                    • ०६:०६ बजे

सूर्यास्त                    • १८:१४ बजे

चन्द्रोदय                   • १९:१६ बजे

चन्द्रास्त                    • ०७:०५ तक

दिनमान                   • १२घं ०८मि ०९से

मध्याह्न                    • १२:१० बजे

रात्रिमान                  • ११घं ५२मि १७से

विक्रम संवत्            • २०७८ (आनंद)

शक संवत्               • १९४३ (प्लव)

कलि संवत्              • ५१२३  

सूर्य राशि                 • कन्या

सूर्य नक्षत्र                • उत्तराफाल्गुनी

चंद्र राशि                  • मीन

नक्षत्र पद                 • च१- रेवती ११:२८ तक

                              • च२- रेवती १७:५१ तक

                              • च३- रेवती २४:१६+ तक

                              • च४- रेवती

योग                        • वृद्धि १३:५५ तक

तदुपरांत                  • ध्रुव

अमृत काल              • २८:१०+ से २९:५३+ तक

अभिजित मुहूर्त        • कोई नहीं

विजय मुहूर्त             • १४:१२ से १५:०० तक

गोधूलि मुहूर्त            • १८:०२ से १८:२६ तक

ब्रह्म मुहूर्त                • २८:३२+ से २९:१९+ तक

दिशाशूल                 • उत्तर

राहुकाल                  • १२:१० से १३:४१ तक

अग्निवास                • पाताल

पञ्चक प्रारंभ           • १८ सितम्बर शनिवार १५:२६ से

पञ्चक समाप्त         • २३ सितम्बर गुरुवार ०६:४४ तक

स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)*         ट

अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार

👉🏻 २३ सितम्बर गुरुवार, तृतीया श्राद्ध।

👉🏻 २४ सितम्बर शुक्रवार, चतुर्थी श्राद्ध, विघ्नराजा संकष्टी चतुर्थी।

👉🏻 २५ सितम्बर शनिवार, पञ्चमी श्राद्ध।

👉🏻 २६ सितम्बर रविवार, षष्ठी श्राद्ध।

👉🏻 २७ सितम्बर सोमवार, रोहिणी व्रत।

👉🏻 २८ सितम्बर मंगलवार, सप्तमी श्राद्ध, कालाष्टमी, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण।

👉🏻 २९ सितम्बर, बुधवार, अष्टमी श्राद्ध, जीवित पुत्रिका व्रत।

👉🏻 ३० सितम्बर गुरुवार, नवमी श्राद्ध।

आज के दिन का इतिहास

1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।

1792 – फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।

1903 – अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।

1914 – मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।

1949 – सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

1955 – ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।

1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।

1966 – अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।

1977 – अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।

1980 – ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।

1988 – कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।

1992- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।

2002 – फ़्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।

2006 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा। नेशनल कैडिट कोर का 10 सदस्यीय दल मॉस्को के लिए रवाना।

2007 – ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया। नासा के एअर क्राफ़्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।

2008- प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।

 आज जन्मदिन

1979 – रोहित सरदाना – भारतीय समाचार वक्ता थे।

1950 – पवन कुमार चामलिंग – भारत के सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल ‘सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के संस्थापक।

1869 – वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री – भारत के समाज सुधारक।

1853 – शारदा देवी – रामकृष्ण परमहंस की जीवन संगिनी थीं।

प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल

Dr. Bhanu Pratap Singh