आगरा: अवैध वायदा व्यापार से जुड़े शहर के एक बुकी को हरियाणा के फरीदाबाद जिले की पुलिस ने दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह देश छोड़कर भागने की तैयारी में था। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था। फरीदाबाद पुलिस उसकी तलाश में नेपाल तक हो आई थी। उससे पूछताछ चल रही है। उसके पकड़े जाने की खबर से अवैध वायदा व्यापार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक युवती से साढ़े सात करोड़ रुपये ठगने वाले गिरोह के सदस्यों से इस बुकी के तार जुड़े हुए हैं। गिरोह के सोलह सदस्यों को पहले ही पकड़ा जा चुका है।
वित्तीय प्रबंधन पेशे से जुड़ी फरीदाबाद निवासी प्रियांशी गुप्ता से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े सात करोड़ रुपये ठगे गए थे। प्रियांशी ने विगत मार्च माह में मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद से ही पुलिस ने आरोपियों को धरपकड़ शुरू कर दी थी।
जांच टीमों को इन ठगों का बड़ा नेटवर्क पकड़ में आया, जिसके तार चीन और नेपाल तक जुड़े हुए थे। जांच के दौरान आगरा के बुकी का नाम सामने आने पर पुलिस ने उड़े खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करा लिया और विगत दिवस उसे हवाई अड्डे से धर दबोचा।
इस बुकी के शहर में कुछ सर्राफा कारोबारियों से भी नजदीकी संबंध बताए जाते हैं। कुछ सत्ताधारियों से भी उसके अच्छे संबंध हैं। धार्मिक आयोजनों में मोटा चंदा देकर वह सामाजिक प्रतिष्ठा सुधारने का प्रयास करता रहता है।
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026
- लखनऊ में रावण पोस्टर वॉर; अब योगी सेना ने उमर खालिद, नेहा बोरा और अभिजीत दीपके समेत कई चेहरों को बताया ‘भारत विरोधी’ - October 20, 2026
- विजयादशमी के पावन पर्व पर देशभर में उल्लास, पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ के संदेश के साथ दीं शुभकामनाएं - October 20, 2026