आगरा: थाना एत्माद्दौला के ट्रांसयमुना कॉलोनी में घर मे घुसकर गोली चलाने का मामला सामने आया है। आकाश ने बताया है कि वह फिरोजाबाद में गमी में से शामिल होकर वापस अपने घर आया था। अचानक से कुछ लोग दोपहर के समय घर के अंदर घुस आए और गोली चला दी। आकाश का मोबाइल भी छीनकर ले गए हैं।
आकाश के अनुसार उसका विवाद उसके ससुरालीजनों से चल रहा है। घटना के पीछे उसको ससुरालीजनों पर ही शक है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आस पड़ोस में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। सूचना पर मौके पर पहुँची थाना एत्माद्दौला पुलिस भी मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर CM योगी को पत्र, समर्थन में आए देश के जाने-माने संत और भागवताचार्य - October 5, 2026
- आगरा के बाह में सपा की बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बना रहे नेताओं के बीच जमकर हुई तीखी बहस और हाथापाई - October 5, 2026
- आगरा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती मारपीट की तीन घटनाएं: साकेत कॉलोनी, ताजगंज और सिद्ध साहनी नगर में दबंगों का तांडव, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे - October 5, 2026