आगरा। दो दोस्तों में कुछ ऐसी शर्त लगी कि उनकी जिंदगी पर बन आई। थाना एत्माद्दौला की रामबाग डिवीजन चौकी क्षेत्र के जवाहर पुल के नीचे यमुना नदी में दो युवक नहाने पहुंचे। दोनों में नदी को तैरकर पार करने की बहस हो गई। इसी शर्त को पूरा करने के लिए दोनों ने नदी में छलांग लगाई। इसी बीच एक युवक नदी में डूब गया।
शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे यमुना नदी में दिव्यांशु और उसका दोस्त प्रकाश नहाने पहुंचे। नहाने के दौरान दोनों दोस्तों में यमुना नदी को तैरकर पार करने की बहस शुरू हो गई। दोनों ने शर्त लगा ली। दोनों ने एक साथ नदी में छलांग लगाई। दोनों तैरकर नदी को एक छोर से दूसरे छोर तक जा रहे थे।
तभी अचानक नदी के बीचों बीच दिव्यांशु डूबने लगे। प्रकाश ने उसे नदी में डूबते हुए देखा मगर अपने दोस्त को बचाने की बजाय वो डरकर वापस किनारे आ गया। प्रकाश मौके से भाग खड़ा हुआ। नदी किनारे खड़े अन्य लोगों ने एक युवक के डूबने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के बाद दिव्यांशु के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस दिव्यांशु की तलाश में जुट गई। मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया है। पुलिस को दिव्यांशु के कपड़े नदी किनारे से मिले हैं।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026