आगरा: खेत पर जा रहे युवक को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक बेहोश होने लगा तो परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही युवक को तुरंत इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और जहर को शरीर में पहले से रोकने के लिए इंजेक्शन भी लगाए।
पूरा मामला नूरपुर तनोरा गांव का है। युवक विनोद ने बताया कि वह सुबह 11 बजे खेत पर जा रहा था। खेत पर जाने के दौरान रास्ते में उसका पैर सांप पर पड़ गया। सांप पर पैर रखते ही उसने उसके पैर में काट लिया। सांप के काटने से युवक बेहोश होने लगा और गिर गया। पीछे से आ रहे विनोद के भतीजे ने जब उसे देखा तो तुरंत दौड़ लगा इतना विनोद ने बताया कि उसे सांप ने काट लिया है, यह सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। तुरंत परिवार के लोग उसे चिकित्सा से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
आगरा के जिला अस्पताल में युवक विनोद को चिकित्सकों ने देखा और गंभीर स्थिति होने पर उसका प्राथमिक उपचार देने के साथ-साथ सांप के काटने की जहर को रोकने के लिए इंजेक्शन भी लगाया गया। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद युवक ने भी राहत की सांस ली लेकिन वह चिकित्सक से पूछता रहा कि मुझे कुछ होगा तो नहीं।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026