आगरा। आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा महिला मोर्चा ने स्मार्ट महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 10 शहर स्मार्ट सिटी में चयनित हुए है। इसको लेकर स्मार्ट महिला सम्मलेन की शुरुआत की गई है। आगरा से इस सम्मलेन की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाएं स्मार्ट बने और पीएम मोदी व सीएम योगी की नीतियों व योजनाओं को जन जन तक पहुँचाये।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को शिक्षित, स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने के साथ उनके सम्मान के लिए इस सम्मेलन को किया जा रहा है। पीएम के पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस समय महिलाएं नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और नाम सुनना नहीं चाहती है। उन्होंने मन बना लिया है कि तीसरी बार मोदी सरकार।
उन्होंने कहा कि महिलाएं उन्हें क्यों इतनी तबज्जो दे रही है उसके पीछे कई कारण है। सरकार में आते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी के लिए कार्य किया। उन्हें स्वावलंबी बनाने के साथ साथ उन्हें सशक्त बनाया। महिला सशक्तीकरण के कई अभियान चलाए और सरकार की तमाम योजनाओं में उनका ध्यान रखा गया। इतना ही नही जो महिलाएं आजतक राजनीति में पिछड़ी थी उन्हें आगे लाने का काम भी पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है।
उन्होंने कहा कि आज लोकसभा, विधानसभा या फिर राज्यसभा में नजर डालेंगे जो सबसे ज्यादा महिलाएं भाजपा की ओर से इन सदनों में है। निश्चित मानिए पीएम मोदी महिलाओं को टिकट भी देंगे और वो जीतकर सदन में भी पहुँचेगी।
सपा द्वारा लोकसभा चुनाव की पहली सूची जारी करने पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक व्यक्ति की पार्टी नही है। यहाँ पर लोकतांत्रिक तरीक़े से कार्य होता है। सभी नेता बैठते है विचार विमर्श करते है तभी कोई निर्णय होता है। सपा कभी भी अपनी सूची जारी कर सकती है।
- मासूम को यमुना में फेंकने का मामला: जन्मदिन से महज एक दिन पहले रची गई थी खौफनाक साजिश, आरोपी पिता रिंकू अभी भी बच्ची को अपना मानने से कर रहा है इनकार - August 16, 2026
- यूपी की सियासत में बड़ा चुनावी दांव: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ऐलान—सरकार बनने पर 16 अगस्त को रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर होगी सार्वजनिक छुट्टी - August 16, 2026
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला: बोले- ‘रामराज की बात करने वालों ने राम धन तक को नहीं छोड़ा’ - August 16, 2026