आगरा। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में शनिवार को एक चलती कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि समय रहते चालक बाहर निकल आया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी दिनेश अपनी फोर्ड कार से एत्मादपुर स्थित निखिल होम्स अपार्टमेंट की ओर आ रहे थे। रास्ते में अचानक कार के बोनट से धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए दिनेश ने तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकल आए।
जैसे ही उन्होंने कार का बोनट खोला, भीतर से तेज लपटें निकलने लगीं। कुछ ही सेकंड में आग फैलकर पूरी कार में भड़क उठी। आसपास मौजूद लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण किसी तरह काबू नहीं पाई जा सकी।
कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। सौभाग्य से हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस और फायर टीम को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
- आगरा में जुटे इलाहाबाद विवि के दिग्गज: डॉ. शेखरेंद्र मोहन मिश्र की अध्यक्षता में संगठन को मजबूत करने पर मंथन - March 16, 2026
- आगरा नगर निगम में 10 मनोनीत पार्षदों की एंट्री: शासन ने जारी की सूची, उत्तर विधानसभा का दबदबा - March 16, 2026
- साइको सेक्सुअल डिसऑर्डर का शिकार हुआ युवक: मलाशय में फंसी 1 लीटर की बोतल, जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बचाई जान - March 16, 2026