आगरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय पर 24 घंटे की जन चौपाल लगाकर फतेहपुरसीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने सत्ता पक्ष के अन्य जनप्रतिनिधियों को राह दिखाई है। जनता से जुड़े रहने और अधिकारियों से काम कराने का अच्छा तरीका भी सुझाया है।
जन चौपाल के दौरान सांसद ने अपनी जेब से एक ऐसी दलित महिला का क़रीब चौबीस हज़ार रुपये का बिजली का बिल जमा कराया, जिसके पति और बच्चे नहीं हैं।
दक्षिणांचल कार्यालय पर सोमवार को सांसद की जन चौपाल शुरू होने से पहले ही विद्युत विभाग के अधिकारी इतने ख़ौफ़ में आ गए थे कि चौपाल शुरू होने से पहले ही उन्होंने उन गांवों की बिजली आपूर्ति चालू कर दी, जिनके बिल जमा न होने के कारण विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई थी। ऐसे करीब 12-14 गांव थे। शाम को जब अधिकारी सांसद के कैम्प में पहुंचे, उससे पहले इन सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।
सांसद चाहर ने कहा कि जिस विभाग की ज़्यादा शिकायतें मिलेंगी, उस विभाग के मुखिया के कार्यालय पर ही जन चौपाल लगाई जाएगी। जनता को परेशान करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखेंगे। सांसद चाहर ने कहा कि सरकार ने अधिकारियों को गाड़ी, बंगला सब कुछ दिया है। इसके एवज में उन्हें जन समस्याओं का समाधान करना होता है, लेकिन समाधान की बजाय उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
जन चौपाल में सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। विधान सभा क्षेत्रवार सभी की शिकायतों को दर्ज किया गया। शाम पांच बजे के करीब समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। चौपाल स्थल पर रात में भी सांसद चाहर रुकेंगे। उन्होंने कल पूर्वाह्न 11 बजे अन्य विभागों के अधिकारियों को चौपाल स्थल पर बुलाया है।
कचौरा में तहसील स्तरीय चौपाल
सांसद चाहर ने बताया कि बाह के कचोरा में पहली तहसील स्तरीय जन चौपाल लगाई जाएगी। इसके बाद जिला स्तरीय चौपाल जगनेर में लगेगी। जरूरत पड़ने पर वह कलक्ट्रेट में भी चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान कराएंगे। यह क्रम अब रुकने वाला नहीं है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026