आगरा। महादेव जी महाराज विराजमान ट्रस्ट द्वारा गांव सुचेता में सीताराम की बगीची में आयोजित किये गये रक्तदान शिविर 60 लोगों ने रक्तदान किया। ट्रस्ट की ओर से सभी रक्तदाताओं को दो लीटर दूध की बोतल प्रदान की गई।
रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि किसान नेता मोहन सिंह चाहर, बिचपुरी के ब्लॉक प्रमुख सोनू दिवाकर, पूर्व विधायक कालीचरन सुमन थे। रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ और शाम तक चला। इस दौरान 60 गांववासी रक्तदान करने के लिए शिविर में पहुंचे।
महादेव जी महाराज विराजमान ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिशंकर खंडेलवाल ने इस मौके पर कहा कि ट्रस्ट का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों से रक्तदान कराकर लोगों का जीवन बचाएं।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मुरारी खंडेलवाल, सचिव राहुल खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष अंकित खंडेलवाल, संगठन मंत्री शिवा खंडेलवाल, दिनेश प्रजापति भी इस दौरान मौजूद रहे।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026