आगरा। उत्साह व उमंग के साथ श्री शक्ति भजन मण्डल ने नवरात्रि के अंतिम दिन देवी शशिबाला की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल-ताशों पर देवी मां के भक्तियम संगीत पर झूमते गाते श्रद्धालुओं के साथ देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा का शुभारम्भ अलौकिक उपाध्याय ने देवी मां की आरती कर किया।
संगीता सिनेमा चौराहे से प्रारम्भ शोभायात्रा में बैंडबाजों और ढोल नगाड़ों संग सर्वप्रथम विध्नविनाशक श्रीगणपति की झांकी थी। रामलला, राम दरबार, कालिया नाग का मंथन करते श्रीकृष्ण, राधा-कृष्ण, शिव पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, बजरंग बली सहित देवी देवताओं की 21 आकर्षक झांकियों के संग शोभायात्रा का जगह-जगह आरती कर, देवी मां की प्रतिमा को चुनरी पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
अंत में देवी शशि बाला की झांकी थीं। भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए चिल्लीपाड़ा शाहगंज पहुंची, जहां समापन हुआ। इसके उपरान्त श्रद्दालुओं द्वारा भक्तिभाव से मंदिर में ज्योति प्रचंड (जगराता) व भगवती का गुणगान (कीर्तन) किया गया। प्रातः काल मंदिर में हवन, कन्या पूजन के उपरान्त भण्डारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, सुनील कर्मचंदानी, प्रेम सिंह धाकड़, घनश्याम हेमलानी, गुलशन मकान, श्रीशक्ति भजन मण्डल के अध्यक्ष हर्ष ढालिया, सुरेन्द्र लाल, अशोक, योगी, अंकित, सुनील, मोहन सिंह, गुलशन, विनोद, प्रीतम आदि उपस्थित थे।
- पार्षद किशन नायक का नाले में जन्मदिन का केक काटना लाया रंग, आगरा के ‘साईं केनाल’ नाले के लिए 35.30 करोड़ रुपये मंजूर - July 29, 2026
- आगरा में खौफनाक हादसा: जगनेर में पशु चराने गईं दो सगी बहनें तालाब में डूबीं, ग्रामीणों ने एक बच्चे को बचाया - July 29, 2026
- आगरा में ट्रांसपोर्ट गोदाम में भीषण अग्निकांड: सीएनजी ऑटो से भड़की आग, लाखों का माल जलकर राख - July 29, 2026