आगरा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी तथा जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाली एवं विगत 6 माह से सर्वाधिक मानदेय प्राप्त करने वाली 6 आशा बहनों को मंडलायुक्त सभागार में सम्मानित कर 01- 01 रेफ्रिजरेटर का उपहार प्रदान किया।
ब्लॉक सैयां के भरभूजा पुरा की आशा गुड़िया, ब्लॉक पिनाहट के जगतपुरा की प्रेमलता, छदामीपुरा की अविलेश देवी, जगतपुरा की पिंकी देवी ब्लॉक बिचपुरी के मिढ़ाकुर की अनीता, ब्लॉक फतेहाबाद के असेपुरा की आशा रेनू देवी ने विगत 06 माह से लगातार औसत 10 हजार रुपए से ज्यादा भुगतान प्राप्त किया था जो उनके उत्कृष्ट कार्य का परिचायक है।रेफ्रिजरेटर पाकर सभी आशा बहनों के चेहरे खिल उठे।

कई आशाओं ने बताया कि उनके के घरों में फ्रिज नहीं था। फ्रिज प्राप्त कर सभी ने मंडलायुक्त का आभार जताया। मंडलायुक्त ने सभी आशाओं को उत्कृष्ट कार्य करने को प्रेरित करते हुए कार्य को सदैव ईमानदारी से करने तथा अन्य आशाओं को भी प्रेरित करने की बात कही, सभी को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 संजीव वर्मन, डीपीएम कुलदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026