आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में एक गाड़ी चालक ने ऑटो चालक को गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो रिक्शा से गाड़ी टकराने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विद्या नगर, नगला पदी निवासी जवाहर सिंह ऑटो चालक है। उसकी पत्नी करिश्मा ने पुलिस को बताया कि जवाहर सिंह बुधवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान खंदारी से ऑटो रिक्शा में सवारी बैठाकर ले जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। उनके पति ने विरोध किया तो मारपीट की और गाड़ी चालक अजय यादव ने पिस्टल निकालकर गोली मार दी।
गोली ऑटो रिक्शा चालक की जांघ में घुसकर आरपार हो गई। वह सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस ने जगदीश और अजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अजय को हिरासत में लिया है।
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026