आगरा। रेलवे का कबाड़ खरीदने के आरोप में जिस बुजुर्ग को आरपीएफ ने जेल भेजा था। जेल में अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरपीएफ पर थर्ड डिग्री देने के आरोप लगाए हैं।
एत्माउद्दौला क्षेत्र के हनुमान नगर के रहने वाले जगदीश प्रसाद राठौर को रेलवे का कबाड़ चोरों से खरीदने के आरोप में आरपीएफ ने सोमवार सुबह पकड़ा था। इसके बाद रेलवे कोर्ट में उनकी पेशी हुई और जेल भेज दिया गया। मृतक के बेटे देवेंद्र ने बताया कि बुधवार देर रात 10 बजे फोन आया कि आपके पिता की तबीयत खराब है। उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
बेटे ने बताया जब वह एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो पापा बात कर रहे थे। उन्होंने बताया की तबीयत खराब है, लेकिन उनका एक पैर बुरी तरह से सूज रहा था और लाल पड़ रहा था। जिससे प्रतीत हो रहा था कि उनके साथ मारपीट की गई है। मेडिकल कॉलेज में सुबह करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि उन्हें गलत तरीके से फंसा कर आरपीएफ ने जेल भेजा है और उनके साथ मारपीट की है, जिससे उनकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026