आगरा। मनुष्य में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग का अवतरण, हम बदलेंगे यह बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, ऐसे ही नारों के साथ जब महिलाएं पीत वस्त्र पहन कर सिर पर मंगल कलश धारण कर क्षेत्र में आमंत्रण देने निकली। यह नजारा देखने को मिला शास्त्रीपुरम क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे 4 दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन की कलश यात्रा में।
शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधियों ने शास्त्रीपुरम तिकोनिया माता मंदिर पर मंत्र चरण से कलश पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा में सर्वप्रथम पुरुष सिर पर सद्ग्रंथ रख कर चल रहे थे।
उसके बाद नशा नाश का दूजा नाम तन मन धन तीनों बेकाम, प्रदूषण करते को टोकों जल को माल बनने से रोको, राष्ट्रीय चेतना की यही पुकार मार भगाओ भ्रष्टाचार, मां गंगा की यही पुकार जल जंगल का करो सुधार, पान मसाला जर्दा गुटखा खाते ही कैंसर का झटका आदि जैसे स्लोगन को लेकर बच्चे कलश यात्रा के आगे आगे चल रहे थे। उसके बाद माताऐं – बहने सिर पर मंगल कलश सिर पर धारण कर चल रही थी।
कार्यक्रम आयोजक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम चार दिवसीय है जिसके प्रथम दिन में आज मंगल कलश यात्रा का को क्षेत्र में भ्रमण कर सभी क्षेत्रवासियों को यज्ञ के अलिए आमंत्रित किया गया है।
कलश यात्रा में अजय यादव, कन्ही सिंह, विजय पाल बघेल, उमेश कुशवाहा, गौरीश सक्सेना, अंकित, अनुराग कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026
- यूपी के 9.5 साल बेमिसाल: सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले— GSDP, पर-कैपिटा इनकम और बजट हुआ तीन गुना - October 19, 2026