आगरा। लोक निर्माण विभाग, आगरा में ठेकेदार बन्धुओं की मीटिंग कर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग आगरा एवं अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग आगरा क्षेत्र आगरा को ज्ञापन सौपा। लोक निर्माण विभाग आगरा ठेकेदार राजेश कौशल की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश संगठन के आवाह्न पर बहिष्कार कार्यक्रम को आगे और तेजी से जारी रखने की आवश्यकता है।
प्रमुख अभियंता (विकास एवं विभागाध्यक्ष) और लो. नि. वि. के सलाहकार वी. के.सिंह के द्वारा 6 सूत्री मांगो पर सहमती जताते हुए मांगो को शासन मे प्रेषित किया था। आज 15 दिन होने पर भी प्रमुख अभियंता (विकास एवं विभागाध्यक्ष) लो. नि. वि. लखनऊ के द्वारा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसी स्थिति में भविष्य में अपने कार्य को बचाने के लिए टेंडर्स बहिष्कार कार्यक्रम और संघर्ष को जारी रखा जाएगा।
ठेकेदारों का कहना है कि जब तक सभी मांगे नहीं मानी जायेगी। तब तक टैंडरो का बहिष्कार जारी रहेगा और कोई भी ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लेगा। बैठक में जनपद के कौशल बरुआ, राजकुमार शर्मा, सत्यम शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, केशव देव, बंटू प्रधान, जयपाल सिंह, आसीन खान, राजू बरुआ,आदि ठेकेदार उपस्थित रहे ।
जिलाध्यक्ष राजेश कौशल, सचिव जयप्रकाश चैधरी, उपाध्यक्ष प्रवीन लावनियां, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत गुप्ता, मीडिया प्रभारी रामवीर शर्मा सहित जनपद के सभी ठेकेदारों के द्वारा निविदाओं के बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026