श्री मनकामेश्वर मंडल अध्यक्ष आदेश सिंघल
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने आगरा के 22 मंडलों में से 21 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। उत्तर विधानसभा के गोपेश्वर मंडल को छोड़कर सभी मंडलों के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इसके अलावा 21 जिला प्रतिनिधि भी बनाए गए हैं।
महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि एत्मादपुर विधानसभा में सीता नगर मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, रामबाग में मनीष अवस्थी, एत्मादपुर नगर में स्वदेश बघेल, एत्मादपुर देहात में श्रीनिवास निषाद, कुबेरपुर में नरेंद्र सिकरवार, खंदौली में देवेंद्र चौधरी घोषित किए गए हैं। आगरा छावनी में मधु नगर में विपिन उपाध्याय, छावनी परिषद में विजय कुमार, अर्जुन नगर में जयसिंह सरदारा, रावली में विवेक लोधी, ताज मंडल में मनीष अग्रवाल, राजेश्वर में कौशल चौहान बनाए गए हैं।
आगरा दक्षिण में शिवाजी में देवेश पचौरी, माधव मंडल में धीरज कोहली, सुभाष मंडल में राजू कुशवाह, मनकामेश्वर में आदेश सिंघल, केशव मंडल में राजेश प्रजापति को अध्यक्ष बनाया गया है। आगरा उत्तर में दयालबाग में योगेश दिवाकर, दीनदयाल में राहुल जैन, कैलाश में रमेश शर्मा, बल्केश्वर में शिव शैलेंद्र सिंह घोषित हुए किए गए हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026