आगरा; थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में आज गुरुवार की सुबह कृष्णा लोक अपार्टमेंट के द्वितीय तल की बालकनी से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर 17 वर्षीय छात्र आदित्य सिंह की मौत हो गई। आदित्य के पिता डाक्टर वीरेंद्र सिंह जिला अस्पताल में नेत्र रोग विभाग में तैनात हैं।
घटना की जानकारी हाेने पर अपार्टमेंट के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिता ने पुलिस को बताया आदित्य नीट की तैयारी कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह बालकनी में मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान नीचे गिर गए।
डाक्टर वीरेंद्र सिंह अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 207 में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटे बेटे 17 वर्षीय आदित्य सिंह बारहवीं के छात्र थे। वह आकाश इंस्टीट्यूट से नीट की तैयारी कर रहे थे। वह बेहद प्रतिभाशाली थे।
परिजनों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे आदित्य किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। वह बालकनी में खड़े हुए थे। इसी दौरान तेज आवाज होने और लोगों का शोर सुनाई देने पर परिवारीजन बालकनी में पहुंचे।
थाना प्रभारी सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों का कहना है कि बालकनी से लगी हुई ही सीढ़ियां हैं और आदित्य की मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
- संघ के संघर्ष और सेवा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का दमदार आगाज़, सिनेमाघरों में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - February 21, 2026
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026