आगरा। बारिश के दिनों में सांप-अजगरों का निकलना आम बात है,लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि अजगर गाय को जिंदा निगल गया। उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। चित्राहाट थाना क्षेत्र के गांव पारना के पास यमुना नदी के किनारे जंगल में एक अजगर गाय को जिंदा निगल गया। ये सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है, लेकिन सच है।
गाय को जिंदा निगल गया अजगर
गाय को निगलने वाले अजगर की लंबाई 16 फीट है। जंगल में अजगर की नजर जैसे ही अपने शिकार पर पड़ी वह तुरंत उस पर झपट पड़ा और देखते ही देखते अजगर ने गाय को निगलना शुरू कर दिया। जंगल में पहुंचे चरवाहे की नजर गाय को निगल रहे अजगर पर पड़ी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और डंडे की मदद से आखिरकार गाय को अजगर के चंगुल से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी, लेकिन वन विभाग को कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
पहले बकरी को निवाला बनाया, अब गाय बनी निवाला
बता दें कि बीते दिनों आगरा में एक 10 फीट लंबे अजगर ने बकरी को निगल लिया था। जब तक बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाया जाता तब उसकी मौत हो चुकी थी।आसपास के लोगों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया था। एक चरवाहा बकरियां चराने जंगल की तरफ गया था।तभी अजगर ने बकरी को निगल लिया था। एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है। अजगर ने अब गाय को अपना निवाला बना लिया।
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026