आगरा: आधी आबादी के साथ आपराधिक वरदाते थमने का नाम नही ले रही है. पिछले साल छोटी दीपावली पर होटल मे ही एक युवती के साथ दरिंदगी हुई थी और आज दीपावली पर्व से पहले वैसे ही घटना सामने आई है. फतेहाबाद मार्ग स्थित सिटी होटल में 13 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर होटल मालिक के बेटे ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी देकर दो घंटे तक रोके रखा। पीड़िता डरी सहमी घर पहुंची और पूरी घटना अपनी माँ को बताइ जिसके बाद शुक्रवार रात पीड़िता की मां ने थाना ताजगंज में तहरीर शिकायत दर्ज कराई.
पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी से दुर्गा कॉम्प्लेक्स, फतेहाबाद रोड निवासी राकेश राजपूत फोन पर बात करता था। उसने बेटी को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया फिर होटल मे नौकरी दिलवाने का झांसा दिया. राकेश के पिता अर्जुन सिंह होटल मालिक हैं। वह बेटी को दोस्ती करने पर पिता के होटल में नाैकरी देने की बात करने लगा। 21 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे उसने बेटी को मारुति चाैराहे, शमसाबाद रोड पर बुलाया।
राकेश काले रंग की गाड़ी में पहुंचा। फतेहाबाद रोड स्थित सिटी होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की हालत बिगड़ गई। वह रोने लगी। उसके शोर मचाने पर राकेश ने बंदूक निकाल ली। जान से मारने की धमकी दी। बाद में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। दो घंटे तक उसे होटल में ही रखा। बाद में मारुति चाैराहे पर छोड़ गया।
बेटी डरी सहमी घर आई। वह सो गई। उसे बुखार आ गया। हालत में सुधार होने पर उसने जानकारी दी। शुक्रवार रात मां ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। होटल में किशोरी को संचालक का बेटा लेकर गया था। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है।
रिपोर्ट- सतेंद्र कुमार
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026