
आगरा: ताजनगरी के थाना एकता क्षेत्र के लोधई गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक पत्नी ने अपने चचेरे देवर के साथ अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शातिर आरोपी पत्नी ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया और परिजनों को गुमराह कर अंतिम संस्कार भी करा दिया।
अवैध संबंधों ने ली जान
मृतक लवकेश (24) पेशे से बिजली मिस्त्री था। उसकी शादी 4 साल पहले धौलपुर की गौरी से हुई थी। गौरी का अपने ही चचेरे देवर सुंदर के साथ पिछले 5 महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 9 फरवरी की रात जब सुंदर चोरी-छिपे गौरी से मिलने आया, तो लवकेश ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने के डर से दोनों ने मिलकर लवकेश को दबोच लिया और दम घुटने तक उसका मुंह तकिए से दबाए रखा।
हवन के दौरान खुला राज
हॉरर फिल्म जैसी इस कहानी का खुलासा तब हुआ जब मौत के अगले दिन घर में शांति पाठ चल रहा था। गौरी के संदिग्ध व्यवहार और फंदे पर लटकते समय पैर जमीन से छूने की चर्चा ने परिजनों के मन में शक पैदा कर दिया। जब परिवार की महिलाओं ने सख्ती से पूछताछ की, तो गौरी टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी गौरी और उसके प्रेमी सुंदर को गिरफ्तार कर लिया है। एक मासूम बच्चा अब पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद अनाथ जैसी स्थिति में है।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026