आगरा। आगरा में नया औद्योगिक क्षेत्र बनाने के प्रयास गंभीरता से चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राकेश गर्ग इसके लिए जीतोड़ प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल उचित साइट की तलाश की प्रक्रिया चल रही है।
लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग चाहते हैं कि आगरा में एक नया उद्योग विकसित हो, जहां ऐसे उद्योग स्थापित किए जाएं जो आगरा में टीटीजेड की वजह से लगी बंदिशों से मुक्त हों। इससे आगरा में रुके औद्योगिक विकास को भी गति मिल सकेगी।
श्री गर्ग इस आशय का प्रस्ताव प्रशासन के साथ ही शासन स्तर पर भी आगे बढ़ा चुके हैं। शासन स्तर पर संबंधित अधिकारियों से भी कई स्तर की बातचीत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम की एक उच्च स्तरीय टीम भी औद्योगिक क्षेत्र के लिए उचित जमीन की तलाश में आगरा का दौरा कर चुकी है।
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम ने अध्यक्ष राकेश गर्ग की मानें तो आगामी महीनों के अंदर उनके ये प्रयास रंग ला सकते हैं क्योंकि शासन ने भी आगरा में नये औद्योगिक क्षेत्र की जरूरत महसूस की है।
- आगरा में जनकपुरी महोत्सव 2026 की अद्भुत छटा: “पूजन गौरि सखीं लै आईं…” की चौपाइयों के बीच मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकदुलारी - October 6, 2026
- आकाश आनंद की बसपा में वापसी पर मायावती की सफाई: बोलीं- शादी के बाद अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में खराब हुई थी छवि, अब संन्यास के बाद नहीं पड़ेगी निकालने की जरूरत - October 6, 2026
- कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है…समर्थक की बात सुन अपनी हंसी नहीं रोक पाए पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह - October 6, 2026