केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया शुभारंभ
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की तीन पुस्तकें उपलब्ध
चौ. चरण सिंहः राजपथ पर किसान राज पुस्तक भी खरीदी गई
करवाचौथ के रंग में रंगा आगरा महोत्सव मिडनाइट बाजार
Agra, Uttar Pradesh, India. शाहगंज स्थित कोठी मीना बाजार में रावी इवेंट्स की ओर से लगाए जा रहे आगरा महोत्सव मिडनाइट बाजार के तीसरे दिन रविवार को करवा चौथ के बावजूद महिला खरीदारों की कमी नजर नहीं आयी। दिन से ही महिलाएं अपने पति व सहेलियों के साथ खरीदारी के लिए मिडनाइट बाजार पहुंची। दूसरी ओर डॉ. अमी आधार निडर को समर्पित साहित्यिक पवेलियन प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य लघु उद्योग लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग,डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिगम्बर सिंह धाकरे ने पहले दीप प्रज्ज्वलित किया। फिर फीता काटकर साहित्य प्रदर्शनी शुरू की। साथ में आदर्शन नंदन गुप्त रहे। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ. भानु प्रताप सिंह के लोकप्रिय उपन्यास ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’ की रिकॉर्ड बिक्री हुई। 225 रुपये कीमत की यह पुस्तक आगरा महोत्सव में 180 रुपये की मिल रही है। उनकी दो और पुस्तकें ‘क्या है फतेहपुर सीकरी का रहस्य’ तथा ‘भारत के तलवारबाज एवं स्मारक प्रेमी किन्नर’ पुस्तकें भी उपलब्ध हैं।
अमी आधार निडर को समर्पित
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि छपा हुआ अक्षर ही इतिहास बनाता है, उसी पर शोध किया जाता है। यही कारण है कि पुस्तकों का महत्व और उसकी उपयोगिता कभी कमी नहीं होगी। पुस्तक प्रदर्शनी से आगरा का साहित्य समृद्ध होगा। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार स्व.अमी आधार निडर को यह सच्ची श्रद्धाजंलि भी होगी।

सौ से अधिक साहित्यकारों की कृतियां
आगरा महोत्सव में पहली बार स्व.अमी आधार निडर को समर्पित आगरा के साहित्यकारों के साहित्य पर केंद्रित पवेलियन बनाया गया है। इसमें आगरा के सौ से अधिक रचनाकारों की कृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने कहा कि साहित्य प्रदर्शनी एक ऐसा कदम है, जिससे आगरा के रचनाधर्मियों की सृजन क्षमता का प्रचार-प्रसार होगा। संस्थान संगम पत्रिका के संपादक डॉ. अशोक अश्रु ने कहा कि आगरा हमेशा से प्रतिभाओं का केंद्र रहा है। आगरा से निकलने वाली पत्रिका निहारिका की कहानियां आज भी लोगों के जेहन में हैं । आगरा की प्रतियोगिता दर्पण की लोकप्रियता पूरे देश में है। साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा की आज के युग में साहित्य के प्रचार-प्रसार के माध्यम पहले के मुकाबले बहुत अधिक उपलब्ध हैं। समन्वयक डॉ. रजनीश त्यागी और आदर्श नंदन गुप्त ने कहा कि प्रदर्शनी में केवल आगरा के कवि, लेखक, इतिहासकारों की कृतियों को शामिल किया गया है, जिसमें पूरे आगरे की संस्कृति, इतिहास झलक रहा है। यहाँ साहित्यकारों की पुस्तकें बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। नवोदित लेखक राजेश खुराना की पुस्तक ‘मैं हिन्दू’ लोगों को आकर्षित कर रही है। चौ.चरण सिंहः राजपथ पर किसान राज पुस्तक को कुलपति प्रो. केएस राना ने लिखा है। यह पुस्तक भी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। साहित्य प्रदर्शनी में परमानंद शर्मा, सुशील सरित आदि ने कहा कि आगरा महोत्सव में ऐतिहासिक काम हुआ है। निखिल पब्लिशर्स के निखिल ने बताया कि मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते और राजपथ पर किसान राज पुस्तकों की बिक्री हुई है।

शिल्पकारों के लिए बाजार एक अहम
उत्तर प्रदेश राज्य लघु उद्योग लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्गने कहा कि ऐसे मेले कुटीर एवं लघु उद्योगों को व्यापार के नए अवसर प्रदान करते हैं। आगरा महोत्सव भारतीय संस्कृति व्यापार की विरासत का अनूठा संगम है। छोटे उद्योगों और शिल्पकारों के लिए बाजार एक अहम स्थान रखता है।
रावी इवेंट्स के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल की पसंद
रावी इवेंट्स के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने कहा कि महोत्सव में लखनऊ से आये गुड्डू की दुकान पर मेले में कलकत्ता की साड़ियां महिलाओं को खूब पसंद आ रही है। गुजरात से आये रोहित की स्टॉल पर हेंडीक्रप्ट आइटमों में तकिये के कढ़ाई वाले कवर और डाइनिंग टेबल के रनर्स महिलाएं बेड को सजाने के लिए खरीद रही है। आगरा की प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं की ओर से फर्नीचर, इंटीरियर, ऑटोमोबाइल, खाद पदार्थ, किचिन वेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुएं महोत्सव में लोगों को खासा लुभा रही है।
आगरा महोत्सव में चखा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद
आगरा महोत्सव के समन्वयक अमित सूरी ने कहा कि मिडनाइट बाजार में राजस्थान के चटकारे, चूरमे के लड्डू, भरमा कचौड़ी संग कड़ी, धावेळी, मूंगदाल का चीला लोगों को खासा स्वाद लग रहा है। बच्चों से बड़ों तक की पसंद बना चायनीज़ मंचूरियन, फ़्राइड राइस, चाउमीन लोगों को लुभा रही है। यहाँ तंदूरी चाय का स्वाद भी इस शुरुआती सर्दी में लोगों को अपनी ओर खींच ही लाता ह। बच्चों व युवतियों को लीची का जूस और सोफ्टी खूब भा रही ह।
‘सेल्फी वीडियो विथ ऊंट’ का है क्रेज़
मेला समन्वयक अमित यादव ने कहा कि युवाओं की सेल्फी के प्रति दीवानगी को देखते हुए कई सेल्फी पॉइंट भी बनाये गए हैं। परिवार के साथ आयी युवतियां ऊंट की सवारी की सेल्फी वीडियो बनाते हुए खूब नज़र आ रही हैं, जो लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है |
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मधु बघेल, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, राजेश खुराना, डॉ. रमेश आनंद, हरीश अग्रवाल ढपोरशंख, नमन श्रीवास्तव, परमानंद शर्मा, मीडिया प्रभारी विमल कुमार, दिलीप कुमार, सूरज कुमार, विनय सिन्हा, कुलदीप भदौरिया, अश्वनी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
- पंजाबी पॉप सेंसेशन और रैपर दिल संधू ने स्टाइल में मनाया जन्मदिन, खुद को गिफ्ट की ₹3 करोड़ की लग्ज़री घड़ी - July 20, 2025
- कानपुर सुपरस्टार्स ने यूपी टी20 लीग सीजन 3 के लिए घोषित किया ओपन ट्रायल्स - July 20, 2025
- जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 23 जुलाई को आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव खोलेगी - July 20, 2025