आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: महिला समिति का हुआ विस्तार, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन के लिए महिलाओं ने संभाली कमान

PRESS RELEASE

महिला शक्ति निभाएगी अहम भूमिका, मां जानकी विवाह प्रसंग से जुड़ी गतिविधियां जल्द होंगी प्रारंभ

आगरा। भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को जनकपुरी महिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला समिति के विस्तार के साथ आगामी जनकपुरी महोत्सव 2026 को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

महिला समिति की अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय महिलाओं में जनकपुरी महोत्सव को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। समिति इस ऐतिहासिक आयोजन को और अधिक स्मरणीय, आकर्षक एवं सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही माता जानकी के विवाह प्रसंग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी साझा की जाएगी, साथ ही अन्य तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा भी सार्वजनिक की जाएगी।

जनक मंच संचालन एवं मंच व्यवस्था प्रमुख डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और नारी शक्ति के समर्पण का अद्भुत संगम है। महिला समिति की प्रत्येक सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ निर्वहन करते हुए इस आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर महिला समिति के विस्तार की घोषणा करते हुए आरती शर्मा को मुख्य संरक्षक, शुचि खंडेलवाल को मुख्य संयोजिका, शीतल अग्रवाल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एकता बंसल को उपाध्यक्ष, सीमा सिंह को महामंत्री, दीप्ति अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, मिशी यादव एवं शालिनी पोरवाल को समन्वयक, शिखा वर्मा को मुख्य समन्वयक, वंदना पोरवाल को संयोजक, ज्योति सिंह एवं अनामिका शर्मा को उपाध्यक्ष, संगीता सिंह एवं मीना पाठक को सह-संयोजक तथा रश्मि गुप्ता को मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने जनकपुरी महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेते हुए आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियों का उत्साहपूर्वक निर्वहन करने का विश्वास व्यक्त किया।

महाआरती में उमड़ी श्रद्धा, राकेश गर्ग ने उतारी प्रभु श्री राम की आरती

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के केंद्रीय कार्यालय पर प्रतिदिन आयोजित हो रही महाआरती की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को महाआरती का आयोजन नालंदा अपार्टमेंट के स्थानीय निवासियों द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने विधि-विधान से महाआरती संपन्न की। इस अवसर पर राजीव कुमार (राजू यादव) ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव के दौरान प्रतिदिन कार्यालय पर होने वाली महाआरती में शहर के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जा रहे हैं। महाआरती का आयोजन विभिन्न स्थानीय कॉलोनी के निवासियों द्वारा किया जा रहा है।

इस दौरान आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, महामंत्री मनोज जादौन, मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुश मित्तल, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल ग्वाला के अलावा, निमित पोरवाल, कपिल पोरवाल, राजकुमार खत्री, भावना खत्री, अवनिन्द्र कुमार पाठक, कमलेश सिंह, ऊषा सिंह, ममता तोमर, रीठा पाठक, सरला सिंह,कुमुद पांडेय,मोनिका खत्री, अजय अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, प्रभाकर शर्मा, ऋषि खंडेलवाल, नरेंद्र सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे ।

Dr. Bhanu Pratap Singh