आगरा। ताजमहल का दीदार करने के लिए गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल पहुंचे। शिल्पग्राम के पास गोल्फ कार्ट के द्वारा उन्हें ताज महल ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल की नक्काशी से लेकर उसकी खूबसूरती देख गुयाना के राष्ट्रपति खुश नजर आए। इस दौरान विजिटर बुक में उन्होंने ताजमहल को बेमिसाल बताया।
गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली विशेष विमान से आगरा एयरपोर्ट पहुंचे थे और यहां से लगभग 5:15 बजे उनका काफिला वीआईपी रोड होते हुए ताजमहल पहुंचा। ताजमहल में प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया और फिर गोल्फ कार्ट से वो अपने प्रतिनिधि दल के साथ ताजमहल पहुंचे। यहां पर गाइड नितिन द्वारा उन्हें ताजमहल के इतिहास और नक्काशी की जानकारी दी गई। मोहब्बत की निशानी ताजमहल को देखकर वह भी ताज की खूबसूरती के कायल नजर आए।
गुयाना के राष्ट्रपति के ताजमहल भ्रमण के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था तो ताजमहल को भी पूरी तरह से खाली करा दिया गया था। इतना ही नहीं वीआईपी रोड पर भी पुलिस बल की तैनाती देखी गई। इस दौरान ताजमहल को लगभग 3 से 4 घंटे अन्य पर्यटकों के लिए बंद रखा गया था।
- हम अपराधी नहीं, न्याय के साथी हैं: अधिवक्ताओं को राह का रोड़ा समझना बंद करे पुलिस… राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने कमिश्नर को लिखा पत्र - March 11, 2026
- स्वच्छ नारी, सशक्त समाज: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के MSW छात्रों ने आगरा के कुंआ खेड़ा में जगाई ‘मासिक धर्म स्वच्छता’ की अलख - March 11, 2026
- एलपीजी किल्लत की अफवाह फैलाने वालों पर गिरेगी बिजली: सीएम योगी का सख्त आदेश, कालाबाजारी की तो जाएंगे जेल - March 11, 2026