Agra (Uttar pardesh, India)। आगरा मंडल के मंडलायुक्त अनिल कुमार पर कोरोना का वज्रपात हुआ है। पिता के बाद उनकी मां की भी कोरोना से मृत्य हो गई है।
रविवार को पिता और सोमवार को मां की मृत्यु
आगरा कमिश्नर अनिल कुमार के पिता आरसी मीणा और मां विजय लक्ष्मी पांच अगस्त को कोरोना सकारात्मक पाए गए थे। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए नोएडा के नाम से मशहूर गौतमबुद्ध नगर के अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार को उनके पिता का निधन हो गया। सोमवार सुबह खबर आई कि उनकी मां का भी निधन हो गया है।
विद्युत शवदाह गृह में होगा अंतिम संस्कार
मंडलायुक्त की मां का अंतिम संस्कार भी विद्युत शवदाह गृह में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। पिता का संस्कार भी ऐसे ही किया गया था। मंडलायुक्त के परिवार को एकांतवास में रखा गया है। कमिश्नरी के कई कर्मचारी कोरोना सकारात्मक पाए गए हैं।
- Test post title - March 17, 2026
- Casinos Sin Verificación y Sin DNI en España2026 - March 17, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा का सख्त फैसला: समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, झूलेलाल जयंती पर होगा भव्य आयोजन - March 16, 2026