हाईकोर्ट की खंडपीठ, आगरा बैराज, चेकडैम, यमुना की सफाई, हवाई अड्डा, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम नहीं बना
स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों का घोटाला, जलभराव की समस्या, नियमित सफाई नहीं होती और सड़कों में गड्ढे
मेट्रो के नाम पर आगरा कॉलेज और आरबीएस कॉलेज के खेल मैदान समाप्त कर दिए तब बीजेपी क्यों नहीं बोली
एलिवेटेड मेट्रो बनने से फतेहाबाद रोड आकर्षक बन गया है, दुकादारों को लाभ हो रहा है, एमजी रोड पर विरोध क्यों
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में एमजी रोड पर एलिवेटेड के स्थान पर भूमिगत मेट्रो बनाने का आंदोलन भारतीय जनता पार्टी करवा रही है। आगरा की मूल समस्याओं से आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा यह खेल कर रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ, आगरा बैराज, चेकडैम, यमुना की सफाई, नागरिक हवाई अड्डा, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम नहीं बना है। स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों का घोटाला हो गया। स्मार्ट सिटी होने के बाद भी आगरा में जलभराव की समस्या है। नियमित सफाई नहीं होती है। सड़कों में गड्ढे हैं। इस तरह के जनता के मुद्दों पर भाजपा अब कोई बात नहीं करती है। यह कहना है आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कपिल वाजपेयी की।
श्री वाजपेयी ने एक बयान में कहा है- लगता है भाजपा फिर से आगरा की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए एक नया नाटक करवा रही है। अपनी ही योजना आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का विरोध शुरू किया गया है। जहां तक एलिवेटेड मेट्रो की बात है तो यह जमीन से लगभग 30-40 फुट ऊपर बनाया जाता है। एलिवेटेड मेट्रो जहां भी बना है, किसी भी व्यापारी अथवा दुकानदार को इससे कोई परेशानी नहीं हुई है।
श्री वाजपेयी ने कहा कि भाजपा आगरा में पानी की समस्या, स्मार्ट सिटी के घोटाले, जलभराव, स्टेडियम की मांग, खंडपीठ की मांग, बैराज की मांग और एयरपोर्ट जैसे गंभीर विषयों से ध्यान हटाकर एलिवेटेड रोड का विरोध करवा रही है। भाजपा के ही विधायक और कार्यकर्ता बैठकर आगरा मेट्रो का विरोध कर रहे हैं, जबकि भाजपा राज में ही आगरा मेट्रो की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनी है।
उन्होंने कहा कि पूरे भारत में जहां कहीं पर भी एलिवेटेड मेट्रो है, वहां पर किसी को भी व्यापार करने में कोई भी परेशानी नहीं होती है। मेट्रो के नीचे पर्याप्त स्थान होता है। हम सबने गाजियाबाद, बेंगलुर, दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, लखनऊ में एलिवेटेड मेट्रो देखी है। आगरा में फतेहाबाद रोड पर एलिवेटेड मेट्रो है। इसके बनने से फतेहाबाद रोड अत्यंत आकर्षक बन गया है। दुकानदारों को लाभ हो रहा है। पर्यटकों को अच्छा लग रहा है।
श्री वाजपेयी ने बताया कि भाजपा ने आगरा में एलिवेटेड मेट्रो का प्रायोजित तरीके से अपने ही कार्यकर्ताओं का उपयोग करते हुए विरोध शुरू कर दिया है। यह विरोध तब क्यों नहीं हुआ था जब आगरा मेट्रो के नाम पर आगरा कॉलेज का पूरा मैदान खत्म कर दिया गया। यह विरोध तब कहां चला गया था जब आरबीएस कॉलेज का मैदान बर्बाद कर दिया गया। जब आगरा कॉलेज और आरबीएस कॉलेज के पास खेल मैदान ही नहीं है तो इनकी मान्यता समाप्त कर देनी चाहिए।
आगरा में भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रायोजित नाटक कर रही है। भाजपा ने पूरे शहर को खोदकर बर्बाद करके डाला है। अब यह नया नाटक शुरू कर दिय है। जनता सब देख रही है। आगरा सभी विधायक, सांसद, मेयर भाजपा के हैं। एक मंत्री केन्द्र में और तीन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार में हैं। इसके बाद भी व्यापारियों को आगे करके आंदोलन कराया जा रहा है ताकि जनता ध्यान मूल समस्याओं से हटाकर एलिवेटेड और भूमिगत मेट्रो में लगाया जा सके।
श्री वाजपेयी कहा कि कितने ताज्जुब की बात है कि आगरा के सांसद को केन्द्र में कानून मंत्री बनाया गया, फिर भी हाईकोर्ट की खंडपीठ नहीं बनी। सत्ता में आने से पूर्व यही भाजपा आगरा में खंडपीठ के लिए आंदोलन करती थी। सत्ता में आई तो बहानेबाजी शुरू कर दी।
- Agra News: शोभायात्रा निकाल कर मनाई सम्राट अशोक की जन्म जयंती, सांसद चाहर ने माल्यार्पण कर किया शुभारंभ - April 17, 2025
- कंगना रनौत के मामले में वकालतनामा पर आपत्ति, अगली सुनवाई 21 अप्रैल को - April 17, 2025
- Agra News: कुकथला के लोगों का स्कूल, श्मशान घाट और खेतों से सम्पर्क कटा, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - April 17, 2025