आगरा:- शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय एक युवक यमुना नदी के ऊपर बने जवाहर पुल पर मोटरसाइकिल से पहुँचा। युवक फ़ोन पर किसी से बात कर रहा था। कंधे पर पड़े बैग और मोबाइल को अपनी मोटरसाइकिल पर रखकर अचानक से उसने तेज बहती यमुना नदी में छलांग लगा दी। मौके से गुजरने वाले वाहन चालको और राहगीरो के कुछ समझ ही नही आया। कुछ दूर तक युवक नदी में छटपटाता हुआ नजर आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।
खंदौली क्षेत्र के पुरागोवर्धन निवासी 27 वर्षीय जय कुमार पुत्र सत्य प्रकाश सुबह लगभग 11 बजे यमुना नदी के ऊपर बने पुल पर अपनी मोटरसाइकिल से पहुँचा था। उसने अपना हेलमेट और कंधे पर टंगा बैग उतारकर बाइक पर रख दिया। इस दौरान लगातार जय फ़ोन पर किसी से बात कर रहा था। पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरो के लिए यह आम बात थी। फ़ोन पर बात करते समय जय ने अपना मोबाइल अपनी मोटरसाइकिल के ऊपर रखकर अचानक से तेज बहती यमुना नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझ ही नही आया।
स्थानीय लोगो ने उसे तेज लहरो के साथ कुछ दूरी तक छटपटाते हुए देखा जिसके बाद अब सभी की आंखों के सामने ओझल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मोटरसाइकिल के नम्बर की मदद से उसकी पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद ही जय कुमार के बड़े भाई सतीश परिजनों और गाँव के लोगो संग मौके पर पहुँच गए।
पुलिस की अनदेखी से नाराज परिजनों ने लगाया जाम
स्थानीय गोताखोरों की मदद पुलिस जय की तलाश में जुटी हुई है। वहीं मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस पर लापरवाही का इल्जाम लगाते हुए पुल पर जाम लगा दिया। लोगो का कहना था कि मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जबकि पुलिस का कहना है कि यमुना नदी में बहाव काफी तेज है और नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जाम लगा रहे लोगो को समझा बुझाकर हटवा कर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया गया है।
परिजनों को नही पता छलांग लगाने का कारण
जय कुमार के बड़े भाई सतीश ने बताया कि वह एडलर वुड कंपनी में सेल्समेन की नौकरी करता है। वह तीन भाई और तीन बहने हैं। सुबह के समय किसी बात पर जय को डांट दिया था। लेकिन इतनी छोटी सी बात पर वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा इस बात का किसी को अंदाजा नही था। आखिर किन कारणों से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया इस सवाल का जवाब तो फिलहाल परिजनों के पास भी नहीं है।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- सावन के तीसरे सोमवार पर शिवमय हुई ताजनगरी: कैलाश समेत प्रमुख शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे - August 17, 2026
- सावन की गूंज और सेवा का संकल्प: कैलाश मेले के अवसर पर लायंस क्लब आकाश ने लगाया अन्न सेवा शिविर, बंटी महाप्रसादी - August 17, 2026
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, सहायक मजिस्ट्रेटों को मिली संयुक्त मजिस्ट्रेट की नई जिम्मेदारी - August 17, 2026