उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पीआरडी जवान को पैर और हाथ में गोली लगी है। पीआरडी जवान को गंभीर हालत में राजधानी लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘ये उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ जीरों टॉलरेंस के जीरो हो जाने का परिणाम है।’
ये उप्र में अपराध के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस के ज़ीरो हो जाने का परिणाम है। pic.twitter.com/QEL9aXl6TM
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुड़वार थाना क्षेत्र के सरकौड़ा गांव के पंडित का पुरवा निवासी रणजीत तिवारी पीआरडी जवान है। उनकी ड्यूटी कुड़वार में टेलीफोन एक्सचेंज के बैरियर पर लगी थी। रविवार रात करीब 9 बजे वह ड्यूटी खत्म करके अपने गांव लौट रहे थे। घर के करीब घात लगा कर बैठे बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली रणजीत के पेट और हाथ में लगी। फिर भी हिम्मत जुटाकर वह हमलावरों से भिड गया और उनके हाथों से तमंचा छीन लिया।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। घायल रणजीत ने ग्रामीणों को बताया कि उस पर कई राउंड फायरिंग हुई है। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए। पहले प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल पहुंचे और उसके बाद पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
-एजेंसी
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026