नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने सीडीएस अनिल चौहान के उस बयान को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि महत्वपूर्ण ये नहीं है कि विमान गिराए गए बल्कि ये है कि वे क्यों गिरे? मामले पर कांग्रेस ने कहा कि राफेल गिरने की बात को सीडीएस ने स्वीकार कर लिया है। अब सरकार को इससे इनकार करना बंद कर देना चाहिए। साथ ही विपक्षी पार्टी ने समीक्षा समिति गठित करने की मांग की।
कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीडीएस के बयान के जरिए राफेल से जुड़े नुकसान का मुद्दा उठाया। तेलंगाना सरकार में मंत्री और भारतीय वायु सेना के पूर्व पायलट उत्तम रेड्डी ने कहा, हमारे राफेल के गिरने को लेकर अब जब सीडीएस ने खुद स्वीकार कर लिया है तो सरकार को भी इससे इनकार करना बंद करना चाहिए। सीडीएस ने जो कहा वही बात राहुल गांधी ने कही तो उन्हें निशाना बनाया गया।
कांग्रेस ने मांग की है कि इनकार करने की बजाय सरकार को पूरे मामले की समीक्षा करनी चाहिए और वास्तव में जो हुआ उसको लेकर पारदर्शिता दिखानी चाहिए। कांग्रेस ने यह भी कहा कि भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फाइटर एयरक्राफ्ट की डिलीवरी में होने वाली देरी को लेकर जो बयान दिया है वो वाकई चिंताजनक है। इसको लेकर भारत सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए।
कांग्रेस नेता उत्तम रेड्डी ने कहा कि सीडीएस अनिल चौहान ने जो कहा है वो गंभीर बात है। हमारे लड़ाकू विमानों के गिरने को लेकर अब जब सीडीएस ने कहा है ऐसे में सरकार को पूरे तकनीक की समीक्षा करनी चाहिए। हैरानी की बात है कि हम पर सवाल उठाए जाते हैं। हमें अपने वायु सेना पर गर्व है। हमनें पाकिस्तान के हवाई अड्डे को तबाह किया लेकिन जो हमारा नुकसान हुआ वो भी सामने लाना चाहिए. इससे मनोबल पर कोई फर्क नहीं पड़ता। हम इसपर कोई सियासत नहीं कर रहे हैं।
- आगरा कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंकने पर बवाल: खंदारी कैंपस गेट पर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस में छीना-झपटी - October 30, 2026
- आगरा के खंदौली में जुए का विरोध करने पर दबंगों का तांडव: पति को बेरहमी से पीटा, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी नहीं बख्शा - October 30, 2026
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026