भारत के कड़े विरोध के बाद मालदीप के तेवर अब ढीले पड़ते नजर हुए नजर आ रहे है। भारत के साथ अपने रिश्ते सुधारना चाहते है। दोनों देशों के तनातनी के बीच अचानक मालदीप का राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू दिल्ली आना चाहते है। मालदीव ने इस महीने के अंत में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा का प्रस्ताव रखा है। मालदीव और भारत के बीच चल रही बयानबाजी के बीच उनका यात्रा का प्रस्ताव काफी अहम माना जा रहा है। भारत और पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के बाद बड़ी संख्या लोग मालदीव जाने वाली फ्लाइर्स को रद्द दिया है। सोशल मीडिया पर भी #BoycottMaldives ट्रेंड चल रहा है।
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पहली बार आ रहे हैं भारत
राष्ट्रपति मुइज्जू ने पिछले साल नवंबर में पदभार संभाला था। सत्ता में आने के बाद से मुइज्जू अब तक तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और चीन का दौरा कर चुके हैं। यह विदेशी दौरे मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के लिए भारत को पहला विदेशी गंतव्य बनाने की परंपरा से हटकर है। मुइज्जू सरकार के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर मौजूदा राजनयिक संकट पैदा होने से पहले ही उनकी भारत यात्रा प्रस्तावित थी।
एक सप्ताह की चीनी यात्रा पर हैं मुइज्जू
मालदीप के राष्ट्रपति इस समय चीन की एक सप्ताह की यात्रा पर हैं। उन्होंने फ़ुज़ियान प्रांत में ज़ियामेन मुक्त व्यापार क्षेत्र का दौरा किया और चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (सीसीसीसी) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इसके अलावा प्रमुख चीनी राजनीतिक हस्तियों के साथ बैठकें हुईं, जिनमें सीपीसी फ़ुज़ियान प्रांतीय पार्टी समिति के सचिव झोउ ज़ुयी और सीपीसी फ़ुज़ियान प्रांतीय पार्टी समिति के उप सचिव और फ़ुज़ियान प्रांत के गवर्नर झाओ लांग शामिल थे।
-एजेंसी
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026