Agra Uttar Pradesh India. शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 7 आवास विकास कालोनी सिकंदरा में श्री आदिनाथ भगवान जी का अभिषेक हुआ एवं शांतिधारा हुई। इसके बाद क्षमावाणी पर्व मनाया गया। इसके बाद श्री शांतिनाथ भगवान जी की आरती 108 दीपकों से हुई बड़ी धूमधाम से हुई। जलयात्रा जैन मंदिर से बैण्डबाजों के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति की और
शिवालिक कैम्ब्रिज स्कूल से होते हुए जैन मंदिर पर समाप्त हुई।
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के संघस्थ ब्र सुनील भैया ने अपनी वाणी से कहा कि जब तक मन की कटुता दूर नहीं होगी, तब तक क्षमावाणी पर्व मनाने का कोई अर्थ नहीं है। अत: जैन धर्म क्षमाभाव ही सिखाता है। हमें भी रोजमर्रा की सारी कटुता, कलुषता को भूलकर एक-दूसरे से माफी मांगते हुए और एक-दूसरे को माफ करते हुए सभी गिले-शिकवों को दूर कर क्षमा-पर्व मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि से मांगी गई क्षमा हमें सज्जनता और सौम्यता के रास्ते पर ले जाए। इस क्षमा-पर्व पर हम अपने मन में क्षमाभाव का दीपक जलाएं और उसे कभी बुझने न दें ताकि क्षमा का मार्ग अपनाते हुए धर्म के रास्ते पर चल सकें। अत: हम दोनों ही गुण स्वयं में विकसित करें, क्योंकि कहा जाता हैं कि माफी मांगने से बड़ा माफ करने वाला होता है।
इस मौके पर श्री शांतिनाथ प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, मंत्री श्री विजय जैन निमोरब, हीरालाल बैनाड़ा, नवीन जैन, मगन जैन, महेश चंद जैन, अनिल आदर्श जैन, हेमा जैन, सुषमा जैन पार्षद, सतीश जैन, राजेन्द्र जैन, दिलीप जैन, राकेश जैन पैन्ट, जितेश जैन, मोहित जैन, राहुल जैन, रवि जैन, अमित जैन, दीपक जैन, वैभव जैन, मोहित जैन, प्रशांत जैन, अनंत जैन, सिद्धार्थ जैन, शीतल जैन, घनश्याम जैन, विपुल जैन, अनिल जैन, मनोज जैन, अंकुर जैन, सिद्धांत जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन, सकल जैन समाज आदि था।
- ’इस बार भी सपा के जातीय समीकरण और खोखले नारे होंगे फेल’… डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दावा, यूपी में तय है बीजेपी की हैट्रिक - September 20, 2026
- कर्पूर गौरम स्वरूप में सजे महागणपति: लाल वस्त्रों और स्वर्णाभूषणों से दमका भगवान का मुख-मंडल, सातवें दिवस हुए दिव्य दर्शन - September 20, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव की तैयारियां तेज: किलोमीटर लंबी होगी ऐतिहासिक श्रीराम बारात, 51 से अधिक झांकियां और मध्य प्रदेश-केरल की कला का दिखेगा अद्भुत संगम - September 20, 2026