पश्चिम बंगाल में इंडिया ब्लॉक की पार्टियों के गठबंधन और सीट शेयरिंग के सवाल पर कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस अपने दम पर कुछ भी कर सकती है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ममता बनर्जी राज्य में कांग्रेस को केवल दो सीटें देना चाहती हैं?
इस पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “उनसे कौन भीख मांगने गया पता नहीं… ममता बनर्जी खुद कह रही हैं कि हम गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे. ये दोनों सीटें हमारे पास हैं. हमें उनकी दया की कोई जरूरत नहीं है. हम अपने दम पर लड़ सकते हैं, चल सकते हैं, कुछ भी कर सकते हैं.”
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “वे नहीं चाहते कि गठबंधन हो क्योंकि अगर गठबंधन नहीं होता है तो सबसे ज्यादा खुशी पीएम मोदी को होगी और ममता बनर्जी आज जो कर रही हैं, वो पीएम मोदी की सेवा में लगी हुई हैं…”
-एजेंसी
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026
- आगरा में एबीवीपी का ‘अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ’ अभियान: खंदारी परिसर में छात्रों ने दिया धरना, संविधान रक्षा का लिया संकल्प - October 16, 2026