उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। रविवार देर रात शासन ने इस संबंध में आदेश किया है। तीन महीने की स्टडी लीव पर गए IPS जीके गोस्वामी के बाद एटीएस शाखा में एडीजी नवीन अरोड़ा को तैनात किया गया है। वहीं अमिताभ यश के पास से आतंकवाद निरोधी दस्ता (UP ATS) के चार्ज को हटा दिया गया है। अब वह सिर्फ अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ की ही जिम्मेदारी संभलेंगे। बता दें कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले अमिताभ यश 1996 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस हैं।
कौन हैं आईपीएस अफसर नवीन अरोरा
बीते 31 दिसम्बर को 1999 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस नवीन अरोरा एडीजी बनाया गया था। वह मूलरूप से बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं। वह आगरा में एसएसपी रह चुके हैं। उस समय अपहरण की घटनाएं अधिक होती थीं। तब उन्होंने अपहरण करने वाले बदमाशों पर लगाम लगाई थी। बदमाशों के एनकाउंटर हुए थे।
लखनऊ में रह चुकी तैनाती
27 अक्टूबर 2021 को उन्हें आगरा रेंज से स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस मुख्यालय में आईजी बजट के पद पर तैनात किया गया था। नवीन अरोरा संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था लखनऊ के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।
4 आईपीएस अफसरों का हुआ था ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही यूपी की नौकरशाही और पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया था। योगी 2.0 गठन के बाद अफसरों के ट्रांसफर की पहली लिस्ट बुधवार देर रात जारी की गई थी। जिसमें राज्य के चार सीनियर आईपीएस ऑफिसरों के नाम शामिल थे।
अभी होंगे और ट्रांसफर!
आईपीएस नवनीत सिकेरा, आईपीएस रवि जोसफ, आईपीएस एन रविन्द्र और आईपीएस धर्मेंद्र सिंह का ट्रांसफर किया गया था। माना जा रहा है कि आने वाले समय में बड़े स्तर पर प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर हो सकते हैं। जिसके तहत कई जिलों के कलेक्टर और कप्तान बदले जाएंगे।
-एजेंसियां
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026