आगरा: वेडिंग डायरी इवेंट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा आई फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अपने पति राज कुंद्रा के साथ सीधे आगरा कैंट स्थित प्राचीन बगलामुखी मंदिर पहुंचीं। यहाँ पहुँच कर उन्होंने अपने पति के साथ हवन यज्ञ किया। मंदिर के सेवादार नितिन सेठी ने उन्हें विधि विधान के साथ यज्ञ कराया। यज्ञ करने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी काफी उत्साहित नजर आई।
गोपनीय था पूजन कार्यक्रम
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की यह पूजा बेहद गोपनीय थी। होटल में अपना सामान रखने और फ्रेश होने के बाद शिल्पा शेट्टी अपने पति के साथ सीधे इस मंदिर पर पहुंची। शिल्पा मेरून रंग का प्लाजो और हरे रंग का प्रिंटेड टाप पहनी थीं जबकि राज कुंद्रा क्रीम कलर के प्रिंटेड कुर्ते और काले रंग के पायजामे में थे। दोनों ही बिल्कुल सिंपल थे।
शाम लगभग 5:30 बजे बगलामुखी मंदिर पहुँचने पर मंदिर के सेवादार नितिन सेठी ने उन्हें पांच कुंडीय यज्ञ कराया। यज्ञ करीब आधे घंटे से अधिक चला। इसके बाद रात 8:00 बजे वह पति के साथ यहां से रवाना हो गईं।
- आगरा में सुडोकू का महाकुंभ: 512 प्रतिभागियों ने दिखाया दिमाग का दम, 70 साल के बुजुर्ग ने पदक जीतकर पेश की मिसाल - January 25, 2026
- 131 हस्तियों के नाम पद्म सम्मान की मुहर: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री; शिबू सोरेन और अलका याग्निक को पद्म भूषण - January 25, 2026
- देवभूमि में कड़े नियम: बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लग सकता है प्रतिबंध, BKTC ला रही है बड़ा प्रस्ताव - January 25, 2026