बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पत्रकार से बदसलूकी मामले में फंसे हुए हैं। इस मामले में पत्रकार ने अभिनेता के खिलाफ केस दर्ज करवाया है, जिसके बाद सलमान खान को मुंबई की एक अदालत ने आज यानी 5 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया गया था लेकिन अब इससे बचने के लिए सलमान खान ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सलमान खान ने कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट में अपील की है। अभिनेता ने अपनी याचिका में हाई कोर्ट से निचली अदालत के आदेश जारी करने की प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने समन पर रोक लगाने की भी मांग की है।
क्या है मामला?
मामला साल 2019 का है। जर्नलिस्ट अशोक पांडे ने सलमान खान के खिलाफ एक शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब वह जुहू से कांदिवली अपने कैमरामैन के साथ जा रहे थे तब उन्हें रास्ते में सलमान खान दिखे। इस दौरान वह सलमान खान का साइकलिंग करते हुए वीडियो बनाने चाहते थे और उन्होंने अभिनेता के बॉडी गार्ड से भी इसकी इजाजत ले ली थी। लेकिन जब वह वीडियो बनाने लगे तो सलमान खान ने इसका विरोध किया। पत्रकार का आरोप है कि एक्टर ने उनके साथ मारपीट की और फिर उनका फोन भी छीन लिया। सलमान खान के बॉडीगार्ड पर भी जर्नलिस्ट संग मारपीट करने का आरोप है।
-एजेंसियां
- संस्कार और मनोरंजन का अनूठा संगम: लायंस क्लब प्रयास के सहयोग से वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म - September 20, 2026
- आगरा में शिवहरे समाज के मेधावी बच्चों और हस्तियों का सम्मान, ‘जय महिष्मती’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक को मिला ‘शिवहरे कला-साहित्य रत्न अवार्ड’ - September 20, 2026
- संत शिरोमणि दुर्बलनाथ का 165वां जन्मोत्सव: आगरा में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों को लेकर उमड़ेगा जनसैलाब - September 20, 2026