एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता 4 घंटे की गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा

ENTERTAINMENT


टेलीविजन के चर्चित सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि 4 घंटे के पूछताछ के बाद पुलिस ने मुनमुन दत्ता को जमानत पर रिहा भी कर दिया है।
मुनमुन दत्ता हरियाणा के हांसी पुलिस स्टेशन पहुंची और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार DSP विनोद शंकर के समक्ष पेश हुई। उनके खिलाफ दलित समाज पर टिप्पणी करने के आरोप के तहत SC- ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार कर लिया और फिर 4 घंटे तक पूछताछ की गई और बाद में जमानत कर रिहा कर दिया गया।
एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
मुनमुन दत्ता के खिलाफ 13 मई 2021 को एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद मुनमुन ने इस मामले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाकर याचिका दायर की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर 2021 को इस याचिका को खारिज कर दिया। आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन पर अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसी विवाद के चलते हांसी में मुनमुन दत्ता के खिलाफ लंबे से केस चल रहा है।
हंगामे में बाद मुनमुन ने मांग ली थी माफी
हालांकि विवादित वीडियो को लेकर हंगामा होने के बाद मुनमुन ने माफी भी मांगी थी। मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें इस शब्द की जानकारी नहीं है और अनजाने में ऐसा कह दिया।
मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया: मुनमुन
दूसरी ओर अपनी गिरफ्तारी पर मुनमुन दत्ता ने रिएक्शन और स्पष्टीकरण दिया है। मुनमुन ने बताया है कि वो हरियाणा के हांसी पुलिस स्टेशन में नियमित पूछताछ के लिए गई थीं लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। मुनमुन ने यह भी बताया कि पूछताछ से पहले उन्हें शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी गई थी। इससे पहले कई खबरों में बताया गया था कि मुनमुन दत्ता को दलित समाज पर टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
-एजेंसियां

Dr. Bhanu Pratap Singh