टेलीविजन के चर्चित सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि 4 घंटे के पूछताछ के बाद पुलिस ने मुनमुन दत्ता को जमानत पर रिहा भी कर दिया है।
मुनमुन दत्ता हरियाणा के हांसी पुलिस स्टेशन पहुंची और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार DSP विनोद शंकर के समक्ष पेश हुई। उनके खिलाफ दलित समाज पर टिप्पणी करने के आरोप के तहत SC- ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार कर लिया और फिर 4 घंटे तक पूछताछ की गई और बाद में जमानत कर रिहा कर दिया गया।
एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
मुनमुन दत्ता के खिलाफ 13 मई 2021 को एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद मुनमुन ने इस मामले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाकर याचिका दायर की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर 2021 को इस याचिका को खारिज कर दिया। आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन पर अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसी विवाद के चलते हांसी में मुनमुन दत्ता के खिलाफ लंबे से केस चल रहा है।
हंगामे में बाद मुनमुन ने मांग ली थी माफी
हालांकि विवादित वीडियो को लेकर हंगामा होने के बाद मुनमुन ने माफी भी मांगी थी। मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें इस शब्द की जानकारी नहीं है और अनजाने में ऐसा कह दिया।
-एजेंसियां
- यूपी में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत: 66 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 30 जून से मानसून की दस्तक - June 29, 2026
- क्या इस सड़क से आपके ही डंपर गुजरते हैं?: समीक्षा बैठक में सांसद नवीन जैन से बोले सीएम योगी, बैठक में छाया रहा मुख्यमंत्री का सहज और विनोदी अंदाज - June 28, 2026
- आगरा में सीएम योगी की दो टूक: अवैध खनन पर भारी जुर्माना और जब्ती, अक्टूबर तक पूरा हो मेट्रो और एयरपोर्ट का काम - June 28, 2026