मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत के नामचीन कुश्ती पहलवान संग्राम सिंह इस गणतंत्र दिवस पर एक ही वक़्त पचास हजार बच्चों से एक साथ जुड़ रहे हैं। इस दिवस को संग्राम सिंह ने उन नौजवान और मासूम बच्चों के नाम किया है जो अपने आप मे कही खोए हुए हैं,जो जीवन मे आगे बढ़ने की चाह तो रख रहे हैं लेकिन मार्गदर्शक न होने की वजह से कही ठहरे हुए हैं।
ऐसे में बचपन मे खुद एक गंभीर बीमारी से उबर चुके और जिंदगी में काफी उथल-पुथल पार कर चुके संग्राम सिंह, अपने अनुभव उन्हें बताएंगे साथ ही संग्राम की बच्चों को ये बताने की कोशिश होगी कि खुद को जाने, खुद के अधिकार जाने।
संग्राम कहते हैं कि ,” मैं इस खास दिवस पर अपने भारत के बच्चों को ये बताना चाहूंगा कि अपने आप को जानो, अपने अधिकारों को जानो। इस देश को कैसे आगे बढ़ाना हैं। खुद को खुद से कैसे बेहतर बनाना हैं। खुद को डिप्रेशन और ऐसी अनहोनियों से बचाना है जो खुद के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक हैं।
आपको बता दे कि संग्राम सिंह की सोशल मीडिया पर 10 मिलियंस फॉलोवर हैं। उनकी कही हुई बात,उनके फैंस के लिए पत्थर की लकीर हैं। संग्राम सिंह की हमेशा यही कहते कि भारत तब बढेगा जब यहां के युवाओ की सोच में स्वस्थता और नवीनता होगी।
-up18News
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026