कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हुए नक्सली एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों की जेब से एकोनाइट केमिकल मिला है. नक्सली दूसरे लोगों को मारने के लिए एकोनाइट केमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे चुभाते ही इंसान की 45 मिनट में हार्ट अटैक से मौत तय है. इसके अलावा फोर्स को नक्सलियों की जेब से डिजीटल वॉच भी मिली है.
कांकेर जिले के कलपर में 16 अप्रैल को अभी तक का सबसे बड़ा नक्सली एनकाउंटर हुआ. इस एनकाउंटर के बाद फोर्स ने 29 नक्सलियों के शव बरामद किए. जानकारी के मुताबिक, तीन शवों की जेबों से 3 डिब्बी एकोनाइट नामक जानलेवा केमिकल मिला है. इसके अलावा बड़ी संख्या में 2 टाइप की सुईंया भी मिली हैं.
एकोनाइट केमिकल है घातक
डॉक्टरों की माने तो यह एकोनाइट केमिकल इतना खतरनाक है कि किसी इंसान को अगर चुभो दिया जाए तो सिर्फ 45 मिनट में उसे हार्ट अटैक आएगा और उसकी तुरंत मौत हो जाएगी. इसके अलावा फोर्स को नक्सलियों के पास से बंदूकें भी मिली हैं, जिसमें यह केमिकल लगा हुआ था. यानि की नक्सलियों का मकसद साफ था कि सामने वाला अगर गोली से बच जाता है तो वो इस केमिकल का इस्तेमाल करेंगे.
वहीं, डॉक्टरों ने 18 अप्रैल को इन सभी नक्सलियों के शवों का पोस्टमार्टम किया था. इससे पहले डॉक्टरों ने पुलिस से मेटल डिटेक्टर की भी मांग की थी और बताया कि इनकी बॉडी में कोई एक्सप्लोजिव प्लांट हो सकता है, इसलिए ये जांच जरूरी है.
मिली ये चीजें
फोर्स को इन सभी शवों से डिजीटल वॉच भी मिली है. इन सभी की टाइमिंग एक ही थी. इसके अलावा इनके कब्जे से लैंड माइन में इस्तेमाल होने वाले नाइट्रो ग्लीसरीन (हाईली एक्सप्लोसिव), फ्यूज (स्पार्क करने के लिए), सेल और 1.20 लाख रुपये भी मिले हैं. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नक्सलियों ने एक जैसा खाना समान मात्रा में खाया था. साथ ही कुछ के गर्दन में एक समान कट के भी निशान मिले हैं.
– एजेंसी
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026