लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया के द्वारा उन्हें ये धमकी दी गयी है। आरोपी युवक ने कहा कि, ओपी राजभर को गोली मार दूंगा। कैबिनेट मंत्री को मिली धमकी के बाद हड़कंप मच गया।
वहीं, इस मामले में बेटे अरुण राजभर ने बलिया के रसड़ा थाने में तहरीर दी है। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पिता ओम प्रकाश राजभर के लिए जेड सुरक्षा की मांग की है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि, तहरीर मिलने पर मामले की जांच पड़ताल में पुलिस लग गई है। ओपी राजभर को ये धमकी करणी सेना बलिया नाम की फेसबुक आईडी से दी गई है। धमकी देने वाले का नाम कमलेश सिंह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साभार सहित
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026
- दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी - October 15, 2026
- CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था - October 15, 2026