सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम, दो दिवसीय चैम्पियनशिप में 33 स्कूलों की सहभागिता
एक पहल, बी. आर. मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, आंजनेय मार्शल आर्ट का सहयोग
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), खेलो भारत आयाम, एक पहल, बी. आर. मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी और आंजनेय मार्शल आर्ट की ओर दो दिवसीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप (Taekwondo Championship) शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ आगरा के सांसद और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल (Prof SP Singh Baghel) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय (Manish Rai) ने किया। यह चैम्पियनशिप सेंट्र एंड्रूज पब्लिक स्कूल में चल रही है।
चैम्पियनशिप के आरंभ में मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वल मुख्य अतिथि एसपी सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि मनीष राय, कार्यक्रम अध्यक्ष गिरिधर शर्मा, विशिष्ट अतिथि योगेश पुरी, एक पहल की अध्यक्ष डॉ. इभा गर्ग, ATA के अध्यक्ष रविकांत चावला एवं कार्यक्रम संयोजक आशीष त्यागी ने किया।
चैंपियनशिप में कुल 80 स्पर्धाओं में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी जिले के 33 स्कूलों से 957 ताइक्वांडो खिलाड़ी के साथ 30 कोच एवं 32 रेफरी भी इस चैम्पियनशिप में भाग ले रहे है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा- “खेल को केवल मात्र अतरिक्त विषय के रूप में नहीं लेना चाहिए। खेल अतिरिक्त नहीं प्राथमिक है। खेल की वजह से देश कीर्तिमान होता है। विद्यार्थी परिषद 1949 से राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर है। राष्ट्र भक्त युवाओं को सक्षम और सबल बनाने के लिए समर्पित है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों की प्रतिभा को अलंकृत करने के लिए ज्ञान शील एकता के 3 पायदान देती है, जिससे युवाओं में सदैव ऊर्जा बनी रहती है। एक पहल संस्था भी ऐसे अनेक कार्यक्रमों को लगातार पूरी ऊर्जा के साथ कर रही है,जिससे विद्यार्थियों में आत्मरक्षा के गुण विकसित हो रहे हैं।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मनीष राय ने कहा कि भारत में जितना महत्व पढ़ाई का है, उतना ही खेल का भी है। हम देखेंगे तो पाएंगे कि जिस प्रकार भारत शिक्षा, स्वास्थ्य, वैज्ञानिक, रक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है उसी प्रकार खेल के क्षेत्र में भी बड़े आयामों को छू रहा है।
विशिष्ट अतिथि मनकामेश्वर मंदिर के श्रीमहंत योगेश पुरी ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया। कहा कि एक अच्छे खिलाड़ी को देश के लिए खेलने और जिताने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। यहां आयोजक से लेकर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

कार्यक्रम अध्यक्ष एवं कैंपस के प्रबंधक गिरिधर शर्मा ने बताया कि मुझे आयोजन समिति का हिस्सा होने पर बहुत प्रसन्नता हो रही है। मेरा कैंपस आगे भी ऐसी अनेक निशुल्क चैम्पियनशिपओं एवं राष्ट्रवादी विचार के लिए समर्पित है। सभी के सहयोग से आज अनेक खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी मिल रहा है और उनका व्यक्तित्व निर्माण भी हो रहा है।
एक पहल की अध्यक्ष डॉ इभा गर्ग ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को आत्मरक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। एक पहल संस्था द्वारा भविष्य में सहयोग किया जाएगा।
आंजनेय मार्शल आर्ट के अध्यक्ष आशीष त्यागी ने कार्यक्रम की भूमिका में बताया कि ये चैम्पियनशिप खिलाड़ियों के लिए निशुल्क होना एक सपना है। इससे आगरा के बगल के अनेक जिलों से आए युवाओं को भविष्य की तयारियों हेतु प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन आगरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रविकांत चावला ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों को अपना महत्वपूर्ण समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। मंच संचालन महानगर मंत्री तान्या सिंह ने किया।
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हुए शामिल
कार्यक्रम में मुख्यतः चार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह, विशाल शर्मा, ब्रजेश बघेल और शिवानी दीक्षित शिरकत कर रहे हैं। आगरा के एकमात्र राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल से सम्मानित अमित सिंह को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सचिव रघुनाथ यादव, एक पहल के महासचिव मनीष राय, मार्शल आर्ट अकादमी के सचिव राहुल होटवानी, नीरज गोस्वामी, प्रियंका तिवारी, शुभम कश्यप, कर्मवीर बघेल, मनमोहन सिंह, कृष्ण कुमार, तान्या सिंह, दीपक कश्यप, सुनील, देव कटारा, शिवांग खंडेलवाल सहित एक पहल संस्था के सैकड़ों वॉलंटियर उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर मल्टीप्लेक्स में फ्री में देखें फिल्में, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट
- Agra News: अर्हम शक्ति ध्यान योग शिविर सम्पन्न, साधना और सकारात्मक ऊर्जा से साधकों ने पाया मानसिक संतुलन - December 31, 2025
- महिला के भेष में फरारी काट रहा था दुष्कर्म आरोपी, धौलपुर पुलिस ने वृंदावन से दबोचा, 10 हजार का इनाम था घोषित - December 30, 2025
- Agra News: नववर्ष-2026 पर आगरा पुलिस अलर्ट, कड़े सुरक्षा इंतजाम, शराब पीकर ड्राइविंग और हुड़दंग पर सख्त नज़र - December 30, 2025