मैनपुरी । थाना बेवर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 10 वर्षों से हत्या के मामले में फरार शातिर अभियुक्त एवं 25,000/- हजार रू का इनामिया ब्रजेश पुत्र नत्थू सिंह नि0 ग्राम नगला केहरी थाना बेवर मैनपुरी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी बेवर एवं स्वाट टीम प्रभारी मय पुलिस बल थाना बेवर अंतर्गत मझौला नहरपुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौराने कूडी की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो पीछे मुड़कर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और घायल होकर गिर पड़ा एवं पकड़ा गया। पूछताछ में घायल अभियुक्त द्वारा अपना नाम ब्रजेश पुत्र नत्थू सिंह नि0 नगला केहरी थाना बेवर मैनपुरी बताया। जो थाना हाजा में वर्ष 2013 के प्रताप सिंह हत्याकांड में वांछित चल रहा था जिसपर 25000 रु का इनाम भी घोषित था। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल मैनपुरी भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त एवं आपराधिक इतिहास
ब्रजेश पुत्र नत्थू सिंह नि0 ग्राम नगला केहरी थाना बेवर जनपद मैनपुरी
गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना बेवर जनपद मैनपुरी पर मु०अ ०स 111/2013 धारा 147,148,149,302,307 भादवि पंजीकृत है।
बरामदगी का विवरण
एक अदद तमन्चा 315 बोर
03 जिंदा कारतूस 315 बोर
02 खोखा कारतूस 315 बोर
घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल हीरो होण्डा सीडी डीलक्स रंग काला
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026