पंजाब के बाद दिल्ली में भी इंडी गठबंधन से आम आदमी पार्टी ने दूरी बना ली है। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाद अब दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस प्रकार से लोकसभा चुनाव से पहले आप पार्टी ने इंडिया गठबंधन को डबल झटका दिया है। बता दें कि इससे पहले बिहार में जदयू के नेता नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी इस महागठबंधन से दूरी बना ली है।
दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अकेले लड़ेगी AAP
पंजाब के तरनतारन में सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने रविवार को कहा कि गर्वनर ने विधानसभा सत्र नहीं होने दिए। राजधानी दिल्ली में भी कम नहीं होते है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली ने जो ठान लिया है कि सातों लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी को जिताना है। आप भी लोकसभा की 13 की 13 सीटों पर झाड़ू चलाओ, आम आदमी पार्टी को जिताओ। केजरीवाल ने कहा कि इसके बाद केंद्र सरकार को सबक मिलेगा।
पंजाब में भी INDI गठबंधन टूटा
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऐलान किया है कि उनकी पार्टी आगामी आम चुनाव में पंजाब की सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
केजरीवाल ने कहा कि दो साल पहले आपने हमें आशीर्वाद दिया था। आपने (विधानसभा चुनाव में) हमें 117 में से 92 सीटें दीं, आपने पंजाब में इतिहास रचा। मैं आपके पास हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं।
लोकसभा चुनाव दो महीने में होंगे। इस चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक कुल 14 सीटें हैं। अगले 10-15 दिनों में AAP इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।
-एजेंसी
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की पहल: आगरा में ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में हुआ पौधारोपण - September 11, 2026