यूपी के हाथरस में एक अनोखा मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया हैं। जिसमे हत्या का आरोपी आवारा सांड हैं, जिसके खिलाफ FIR लिखी गई हैं। हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली में किसान ने एक सांड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान का आरोप है कि सांड़ ने उसकी भैंस को उठाकर कुएं में फेंक दिया। भैंस की पानी में डूबने से मौत हो गई।
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव तुर्तीपुर में 14 अक्तूबर की दोपहर गांव में आवारा सांड़ ने भैंस को सींगों पर उठाकर कुएं में फेंक दिया। भैंस डूबकर मर गई। सांड़ के खिलाफ किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
श्रीपाल पुत्र मानसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी भैंस खेतों में चर रही थी। तभी पास घूम रहे छुट्टा सांड़ ने भैंस को रौंदना शुरू कर दिया। भैंस इधर-उधर भागी, लेकिन सांड़ ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे सींगों पर उठाकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने भैंस के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
- आगरा के बुद्धा पार्क के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर नगर निगम में हुई उच्चस्तरीय बैठक, दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश - November 13, 2026
- आगरा के बुद्धा पार्क के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर नगर निगम में हुई उच्चस्तरीय बैठक, दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश - November 13, 2026
- आगरा के नामनेर में 30 घंटे तक पेड़ पर जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा लंगूर, पार्षद की एक कॉल पर जागा प्रशासन; क्रेन की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू - November 13, 2026