झांसी। यूपी के झांसी जिले के मऊरानीपुर स्टेशन पर शुक्रवार को अचानक खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। घटना के बाद एम2 एसी कोच में हड़कंप मच गया। इस दौरान यात्रियों से जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद गए। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
बता दें कि गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस खजुराहो से उदयपुर जा रही थी। इसी दौरान मऊरानीपुर स्टेशन पर ट्रेन में एम2 एसी कोच में आग लग गई और धुंआ उठने लगा। जिसके बाद लोग के बीच अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना के कारण ट्रेन लगभग 48 मिनट झांसी के मऊरानीपुर स्टेशन पर रुकी रही।
रेल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया की घटना के बाद झांसी पहुंची खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी को यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक फिर टेक्निकल टीम ने पूरी तरह जांचा परखा गया। अधिकारियों ने यात्रा कर रहे यात्रियों से बात कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। जिस कोच से धुआं निकला था उसको पैक किया गया, जिससे आग लगने के कारणों की जांच की जा सके।
साभार सहित
- संसद में काले कपड़ों में विपक्ष का हल्ला बोल: NEET पेपर लीक पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, सदन स्थगित - July 22, 2026
- जो लोग राम मंदिर चढ़ावा चोरी के घटनाक्रम से जरा भी विचलित नहीं होते, वे किसी भी बात से शर्मिंदा नहीं हो सकते, इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी चर्चा में - July 22, 2026
- ’जूता गायब, कपड़े अस्त-व्यस्त’, राहुल गांधी की तस्वीर ने खींचा ध्यान; छात्रों के मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने - July 22, 2026