नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक भ्रामक मैसेज बिना पुष्टि के ही वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि फेसबुक नया नियम लागू करने वाला है, जिसमें कंपनी यूजर्स के डेटा जैसे नाम, तस्वीर, वीडियो, मोबाइल नंबर आदि का इस्तेमाल अपने मुताबिक कर सकेगी।
अफवाह उड़ते ही पिछले 24 घंटे में लाखों लोगों ने धड़ाधड़ ऐसा मैसेज पोस्ट करते हुए एक डिस्क्लेमर दिया कि मेरे डेटा का इस्तेमाल नहीं किया जाए।
जिसको लेकर सोशल मीडिया एक्सपर्ट ने बताया कि इस तरह का मैसिज केवल अफवाह है क्योंकि जब आप किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साइन अप करते है तभी सभी प्रकार की पॉलिसी निगम शर्तो को मानने पर आपका समर्थन ले लिया जाता है । बिना उनके नियम शर्तो को माने बिना आप किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साइन अप कर ही नही सकते है ।
सोशल मीडिया और साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि इससे सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है। ऐसा साल 2020-2021 में भी हो चुका है। ऐसा मैसेज विदेशों में भी वायरल हो चुका है। ऐसी कोई पॉलिसी नहीं बन रही है।
-एजेंसी
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026