राजधानी लखनऊ में गुरुवार लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। भीषण आग के कारण हड़कंप मच गया। वहीं, इस दौरन तीसरे तल पर मौजूद जिम के लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया।
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर तीन मंजिला इमारत के पहले तल पर वंश अग्रवाल की बॉश्च सर्विस नाम से टायर की दुकान है। इसमें दूसरे तल पर टायर का गोदाम ओर तीसरे तल पर विद्याभूषण सिंह का जिम मौजूद है। गुरुवार सुबह जिम में लोग मौजूद थे, तभी नीचे से धुआं उठात देख वो शोर मचाते हुए किसी तरह से वहां से भागे। इसके बाद सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। अगल-बगल के लोग आग बुझाने में जुट गए। मगर लपटें बेकाबू होती चली गईं।
इस बीच दमकलकर्मी आठ गाड़ियों से घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया तब तक आग और विकराल हो चुकी थी और तीनों तल उसकी चपेट में आ चुके थे।
साभार सहित
- आगरा में जनकपुरी महोत्सव 2026 की अद्भुत छटा: “पूजन गौरि सखीं लै आईं…” की चौपाइयों के बीच मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकदुलारी - October 6, 2026
- आकाश आनंद की बसपा में वापसी पर मायावती की सफाई: बोलीं- शादी के बाद अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में खराब हुई थी छवि, अब संन्यास के बाद नहीं पड़ेगी निकालने की जरूरत - October 6, 2026
- कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है…समर्थक की बात सुन अपनी हंसी नहीं रोक पाए पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह - October 6, 2026